Sangam Today News/-
Almora/- SDP Almora चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेशचन्द्र उपाध्याय SOG प्रभारी व प्रभारी ANTF के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लौधिया बैरियर पर वाहन चैकिंग के दौरान एक कर संख्या UK02 5247 को चेक किया गया। जिसमें सवार 3 युवकों के कब्जे से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद की। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO-40/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु बोरा उम्र 21 वर्ष लालकुआं जिला नैनीताल,सुमित सिंह दानू उम्र 18 वर्ष निवासी इंद्रानगर-01 बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, साहिल टम्टा उम्र 19 वर्ष निवासी लोभ, जिला बागेश्वर शामिल हैं। बरामद 488 gm अवैध की कीमत ₹97,600 आकी गयी है।

