Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर पुलिस ने किया ₹20हजार का चालान


  Sangam Today News/- 
Almora/- बिना सत्यापन के बिना बाहरी मजदूरों,फड़फेरी लगाने वाले एवं किरायेदारों का सत्यापन मकान मालिक द्वारा कराना अनिवार्य है। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर विभिन्न थाना, कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार अभियान शुरू किया है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में रविवार को दो मकान मालिकों का चालान किया है।अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये।जबकि 2 मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत ₹ 10,000-10,000/- (कुल ₹20,000 ) का चालान किया गया।अभियान जारी है। थाना प्रभारी ने मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराये जाने की अपील की है।