Sangam Today News/-
Bhikiyasean/- पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र भिकियासैण (Almora) का भ्रमण किया।।उन्होंने शिल्पकार भवन भिकियासैण में काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर एकजुटता से भाजपा सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुचाने का पूरजोर आह्वान किया।पूर्व सीएम रावत ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुयी है।प्रदेश में कानून व्यवस्था चौबट हो चली है।काग्रेस के समय में जो विकास को क्षेत्र में गति मिली थी आज भाजपा सरकार में विराम लग गया है।सड़कों की हालत खस्ता है।उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है।अब इसे उखाड़ फैकने का समय आ गया है। इनके काले कारनामों को जनता के बीच ले जाकर काग्रेस को मजबूत करना होगा।ताकि अगामी विधान सभा चुनाव में काग्रेस मजबूत होकर भाजपा को उखाड़ फैकने का काम करेगी। उन्होंने कहा भराडीसैंण में मंगलवार 10मार्च को भारी संख्या में प्रदेश भर के काग्रेस जन पहुंचकर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट,दीपक करगेती,भगवती रिखाडी, नीमा आर्या,जेपी नेगी, पूरन मावड़ी, नंदन रावत,रामसिंह,चंद्रशेखर आर्या,चंदनसिंह,प्रतापसिंह, गंगासिंह,प्रकाशचंद्र,श्यामसिंह,,त्रिभुवन सिंह,नरेंद्र नेगी,शंभू जीना, नितिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भ्रमण के दौरान दिवंगत शिक्षिका मीना उप्रेती के परीजनों से उनके नगर पंचायत भिकियासैण के वार्ड- दो स्थित आवास पर मिले तथा दुख की घड़ी में ढाढस दिया। मीना उप्रेती के निधन पर उन्होंने गहरा शोक जताते हुए।शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व सीएम के समक्ष सीएचसी में मानकों के अनुसार सुविधाओं के अभाव व स्पेलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने का मामला रखा।तथा लचर स्वास्थ्य सुविधाओं पर लोगों ने नाराजगी जताई।

