Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख को एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद  अंतर्गत ब्लॉक भिकियासैण में ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन के बाद बीते 10फरवरी ब्लॉक  प्रमुख  का पद रिक्त चल रहा था ।कामकाज सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख का दायित्व दिया गया है।उन्होने  विधिवत शपथ ग्रहण कर प्रभार ग्रहण किया । उपजिलाधिकारी  याक्षी अरोड़ा ने विकास खण्ड कार्यालय मे सादे समारोह मे  दिगम्बर सिंह को  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी, वीडीओ सतीश पाण्डेय,  प्रताप सिंह, जगत सिंह,हीरा सिंह , सुरेन्द्र कुमार  , ललित तडीयाल, राजेंद्र राम, चन्द्र किशोर, ब्रजेश गहतोड़ी ,अभिषेक कुमार ,गोपाल ध्यानी, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।