Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कुमाऊँ के कैंची धाम में निर्माण कार्यों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए निर्देश


Sangam Today News/- 
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने नैनीताल जनपद अंतर्गत कैंची धाम को जोड़ने के लिए नवनिर्मित भवाली बाईपास,भवाली-रातीघाट बाइपास,श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन अनेकों विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नवनिर्मित भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क भू-धंसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से करते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाए। उन्होंने जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में बेली ब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारू कराया जाए।मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रतिघाट तक 18.15 kM  बाईपास में से 8 kM मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें यातायात सुचारू है। बाईपास मार्ग को रातिघाट स्थित भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु 74.15 मी स्पान के मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है, इस हेतु शासन से ₹9 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।इस दौरान मुख्य सचिव ने ₹10 करोड़ की धनराशि से नवनिर्मित सेनेटोरियम से भवाली - अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण कार्य व इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नवनिर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। यह मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।मुख्य सचिव ने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में 40 करोड़ 81 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कार्यों और कैंची धाम में ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17 करोड़ 59 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर व अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्य सचिव ने वर्ष 2018 में नैनीताल स्थित लोअर माल रोड में हुई क्षति के मरम्मत कार्य तथा झील की तरफ से हो रहे भू धंसाव की रोकथाम हेतु सड़क क्षेत्र में कराए जा रहे सुरक्षात्मक एवं सुधारीकरण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण भी किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस मौके पर कुमाऊँ कमीश्नर /सचिव मुख्यमंत्री शदीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे,मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता  पीडब्ल्यूडी मनोहर सिंह धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी  वाजिश खलीक, मोनिका  सहित अनेकों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।