Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुसार सुविधाओं व स्पेलिस्ट डाक्टरों के नहीं होने से स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है।स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सन राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल की 55वर्षीय शिक्षिका व व्यवसायी दिनेश उप्रेती की धर्मपत्नी मीना उप्रेती ने दुनिया को अलविदा किया है।एक ओर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश भर में हो रही गोष्ठियों व कार्यक्रमों में सरकारी नुमाइंदे महिला सशक्तिकरण के लाख दावें कर रहे हैं।लेकिन जमीन हकीकत क्या है इसकी वास्तविकता का यह एक उदाहरण है कि शनिवार सुबह मीना को दिल का दौरा पड़ा परीजन सीएचसी ले गये यहां एक भी स्पेलिस्ट डाक्टर की तैनाती नहीं होने से हायर सेंटर रेफर किया।लेकिन 4किमी दूरी पर ही दम तोड़ दिया।मीना सरल , सौम्य स्वभाव की थी तथा उत्तराखण्ड लोकसंस्कृति के प्रति उनका खासा रूझान था। रविवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भारी संख्या में उप्रेती निवास पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी नगर की महिलाओं की भीड़ ने नम आखों से उन्हें अंंतिम विदाई दी।तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी गम में बदल गयी।साथ ही ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया।दिवंगत मीना की भिकियासैण बाजार स्थित उप्रेती आवास से शुरू हुई शव यात्रा रामगंगा घाट पहुंची यहां अंतेष्टि पर माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी,क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोग,व्यापारी, सगे सबंधी,शिक्षक आदि मौजूद रहे।वह अपने पीछे पति दिनेश उप्रेती व पुत्र ओमी को छोड़ गयी हैं।

