Sangam Today News/-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने तहसील सभागार भिकियासैण (Almora) में बालिका संसद सत्र कार्यक्रम आयोजित किया।जिसका शुभारंभ एसडीएम याक्षी अरोड़ा तथा सीडीपीओ मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।संसद सत्र कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट जीआईसी, सनराइज़ स्कूल तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संसद सत्र में महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।एसडीएम ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और बालिका संसद में छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार पूर्वक उत्तर दिए। सीडीपीओ ने महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में आगनबाड़ी वर्करों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मंजू दंगवाल, मालती देवी,गीता गोस्वामी,नीता गोस्वामी,कविता दीपा, दीपा बिष्ट, नीरज बिष्ट ,कृतिका, भूमिका, उन्नति, हर्षिता, वर्षा, वर्खा, माही, खुशी, प्रिया, रचिता, प्राची आदि मौजूद रहे।


