Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का हुआ शुभारंभ


Sangam Today News/- 
हरिद्वार/- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड में ई -जीरो एफआईआर (E -Zero FIR) प्रणाली का शुभारंभ किया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के अन्तर्गत ई-जीरो FIR प्रणाली विशेष रूप से 1लाख से अधिक की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को त्वरित मदद प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गयी है।अब 1930 हेल्प लाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें, देहरादून स्थित राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में ई-जीरो एफआईआर के रूप में पंजीकृत होंगी।तत्पश्चात सीसीटीएनएस (CCTNS)के माध्यम से संबंधित थाने को तत्काल प्रेषित की जायेगी।
इससे पुलिस को गोल्डन ऑवर में तुरंत कार्रवाई करने, साक्ष्य संकलन प्रारम्भ करने तथा संदिग्ध लेन-देन को फ्रीज़ करने में सहायता मिलेगी, जिससे ठगे गए धन की अधिक से अधिक रिकवरी की संभावना बढ़ने में मदद मिलेगी।