Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण


Sangam Today News/- देहरादून/-उत्तराखण्ड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भ्रमण के दृष्टिगत व्यापक तैयारी शुरू हो गयी है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आगामी 7 मार्च को हरिद्वार स्थित बैरागी कैम्प में कार्यक्रम प्रस्तावित है।कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।सीएम 
ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस को पूरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो यातायात सुचारू रहें ताकि आमजन को असुविधा न हो।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।