Sangam Today News/-
Almora/ एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशा तस्करों पर नकेल कसने के पुलिस का अभियान तेज हो गया है। एसओजी व पुलिस टीम ने ₹4.32लाख की स्मैक (हीरोइन) के साथ 2नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग के दौरान बेस तिराहा के पास से मोटर साइकिल वाहन संख्या- UK04-AP-5711 में सवार 02 युवकों, गौरव के कब्जे से 8.66 ग्राम व सौरभ के कब्जे से 7.42 ग्राम (कुल 16.08 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -24/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया।गिरफ्तार गौरव बिष्ट उर्फ डांसर उम्र- 25 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा जनपद अल्मोड़ा तथा सौरभ भण्डारी उम्र- 22 वर्ष पुत्र गणेश भण्डारी निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा निवासी हैं।
बरामद 16.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की कीमत ₹4,82,400 है।

