अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। जिसमें 2लोग घायल बताये गये हैं। गुरूवार को चिमटाखाल बैण्ड के नजदीक ट्रक सं UP 71T 3441 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 50फीट सड़क से नीचे गिर गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (उम्र 36 वर्ष) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर सामान्य रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। वाहन चांदपुर से चुना भरकर मरचूला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रही थी। चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

