Almora जनपद के तहसील स्याल्दे अंतर्गत वल्मरा निवासी जिन्होंने हमेशा जनसंघर्षों व राज्य आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाई तथा राज्य आन्दोलनकारी 98वर्षीय दिवानी राम ने दुनिया को अलविदा कर दिया है।उनके निधन पर तमाम संगठनों व संघर्षशील साथियों ने शोक व्यक्त किया है। वे आजीवन काग्रेस पार्टी के सदस्य रहे।उन्होंने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैण क्षेत्र में होने वाले आन्दोलनों में हमेशा मौजूद रहे। वे शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैण के उपाध्यक्ष भी रहे। तथा सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। सरल, मृदभाषी,गॉधीवादी विचारक दिवानी राम एक ऐसी सामाजिक व राजनैतिक शख्सियत थे। जिनका संघर्ष मय जीवन हमेशा प्रेरणा देगा। उनके निधन पर भाकपा(माले) नेता पुरूषोत्तम शर्म, उत्तराखंड जनकल्याण समिति केंद्रीय अध्यक्ष सुनील टम्टा, शिल्पकार सेवा समिति पदाधिकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

