Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्षोल्लास के साथ खेली गयी होली ,कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद में होली (छरड़ी) हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।पूरे जनपद में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईया दी। तथा जगह जगह महिला पुरूषों ने होली गायन कर पुरातन परम्परा की मिशाल कायम रखी।जबकि युवा वर्ग ने भी अपने अंदाज में, जमकर होली खेली।

होली के दौरान सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई। 


उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तथा उनके साथ आत्मीयता से होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं दृढ़ता के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी मौजूद रहे।एसएसपी ने जिलाधिकारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने भी एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी।यहां होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जवानों के साथ ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया।