Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत तड़म (तल्ला सल्ट) में बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को अपना निवाला बनाया है।जिससे क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।तथा घरों से बाहर निकलने को डरने लगे हैं।मंगलवार सुबह खीमसिंह 60वर्ष अपने घर के नजदीक खेत में घास लेने गये थे।इस दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया।तथा उन्हें मार डाला।ग्रामीणों में इस घटना के बाद दशहत बनी है। तथा प्रशासन व वन विभाग से बाघ से निजात दिलाने की मांग की है।साथ ही साथ ही इस घटना से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त है।

