Sangam Today News/-
देहरादून/- सोमवार सुबह के समय देहरादून शहर के राजपुर थाना अंतर्गत ओवरटेकिंग मामले ने हिंसक घटना को अंजाम दे दिया पुलिस की प्राथमिक जॉच के अनुसार मसूरी मार्ग पर दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार तथा स्कॉर्पियो कार ड्राइवरों के मध्य ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गयी। तथा विवाद बढ़ गया।स्कार्पियो कार में सवार लोगों ने फॉरच्यूनर का पीछा करते हुये उसको रोकने के लिए टायरों पर गोली दाग दी।इस दौरान रोड किनारे सुबह की सैर(मॉर्निंग वॉक) कर रहे सेना से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी 70वर्ष को गोली लग गयी।उन्हें तत्परता से घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।इस घटना से दशहत का माहौल है।एसएसपी के सामने लोगों का जमकर गुस्सा फूंटा।

