Ticker

6/recent/ticker-posts

होली पर अलर्ट: अल्मोड़ा में सघन चेकिंग, गश्त और सीसीटीवी निगरानी तेज


Sangam Today News/- 
Almora /-होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने पूरे जनपद में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर यातायात, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह कर रहे हैं, जबकि क्षेत्राधिकारी स्तर पर बलवन्त सिंह (सीओ अल्मोड़ा) और विमल प्रसाद (सीओ रानीखेत) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।