Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग बाइक सवार ने होमगार्ड को मारी टक्कर, घायल होमगार्ड को किया हायर सेंटर रेफर


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के थाना भतरोंजखान क्षेत्र में एक नाबालिग बाइक सवार ने होमगार्ड जवान को डयूटी के दौरान टक्कर मार दी।पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।होमगार्ड जवान टक्कर में घायल हो गया है।जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। थानाध्यक्ष भतरोंजखान अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ घट्टी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इदइसी दौरान दिल्ली (Delhi) नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का संकेत दिया गया। किन्तु उक्त बाइक सवार पुलिस को चकमा देते हुए रैश ड्राईविंग कर तेज रफ्तार में भतरौजखान की ओर भाग निकले। संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष द्वारा भतरौजखान क्षेत्र में पहले से मौजूद पुलिस बल को सतर्क करते हुए संदिग्ध वाहन को रोकने हेतु बताया गया। जिस पर भतरौजखान में तैनात पुलिस जवानों द्वारा बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधि विरूद्ध बालक (चालक) को संरक्षण में लिया गया व प्रदीप सिंह उम्र- 19 वर्ष को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया। 
    घायल होमगार्ड जवान को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी सेंटर भेजा गया, जहां से जवान को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। इस संबंध में थाना भतरौजखान में FIR N0- 05/26 के अंतर्गत धारा 109,121(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर बाइक सवार के परिजनों को बुलाया गया। उक्त मामले में वाहन स्वामी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने कहा है सघन चैकिंग अभियान जारी है।तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।