हल्द्वानी/- एमबी इण्टर कालेज हल्द्वानी मैदान में शनिवार को उत्तराखंड सरकार के 4साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित विशाल जनसभा को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया।इस मौके पर केन्द्रीय रक्षामंत्री का भब्य स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रसंशा कर कहा "धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं" जो प्रदेश हित में विकास के लिये निरन्तर प्रभावी निर्णय ले रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और यह यात्रा बलिदान, संघर्ष और विकास की कहानी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, बिजली क्षमता विस्तार, पर्यटन, रोजगार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। छोटा राज्य होने के बावजूद हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की GDP में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। जो विकास की गति को दर्शाता है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयो यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत गांवों के विकास को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसने यूसीसी लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा हजारों अतिक्रमण हटाए गए हैं और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और पलायन रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रही हैं। कहा कि “पहाड़ की जवानी और पानी” का उपयोग स्थानीय विकास के लिए होना चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया।
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य में बीते चार वर्षों में निवेश, पर्यटन, बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से बड़े निवेश समझौते हुए हैं, जबकि स्टार्टअप और उद्योगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे कदमों से राज्य में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है।साथ ही समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।सभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,सांसद नैनीताल अजय भट्ट,
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, रामसिंह कैडा,प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, गणेश जोशी, खजान दास, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा,एमएलए बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, शिव अरोडा, सुरेश गड़िया सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।