Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट कार्यों के लिए आॉगनबाड़ी वर्करों को किया सम्मानित


Sangam Today News/- 
Almora जनपद अंतर्गत भिकियासैण बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के ब्लाक स्तर पर चयनित 7ऑगनबाड़ी वर्करों को सीडीपीओ मुकेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।जिसमें ऑगनबाड़ी वर्कर कविता बिष्ट, पुष्पा देवी, गीता मठपाल,दयमंती,प्रेमलता पाण्डेय,हेमा बिष्ट,विमला देवी शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 
सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं नवाचारपूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में और अधिक सुधार होगा।यहां पर्यवेक्षक मालती देवी व मंजू डंगवाल,मिशन आरंभ के जिला समन्वयक पंकज रावत , राज्य शैक्षणिक विशेषज्ञ सौम्या आदि रहे।