Ticker

6/recent/ticker-posts

महाविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा गांव में चलाया गया महिला-पुरुष साक्षरता दर पर सर्वे अभियान


Sangam Today News/-
श्रीराम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैती की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का प्रारम्भ योगाभ्यास के साथ लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इसके बाद सुनाडी गाँव में स्वयंसेवियों द्वारा महिला-पुरुष साक्षरता दर पर सर्वे किया गया।

बौद्धिक सत्र के अन्तर्गत जैती चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने साइबर सुरक्षा शीर्षक पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम अधिकारी डाॅ०पूनम आर्या, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी उपस्थित रहे।