Ticker

6/recent/ticker-posts

यूकेडी के पूर्व विधायक सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में


Sangam Today News/- 
पुलिस ने भराडीसैंण (गैरसैण) कूच कर रहे यूकेडी नेताओं को पुलिस ने चमोली व अल्मोड़ा जनपद सीमा पर पाप्डुवाखाल के समीप हिरासत में ले लिया है। तथा उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी व पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी सहित 9 कार्यकर्ताओं को पंडुवाखाल में पुलिस ने हिरासत में लिया। तथा पुलिस गाड़ी में बैठकर मेहलचौरी चमोली की ओर ले गए। स्वास्थ्य खराब होने के चलते काशी सिंह ऐरी को हिरासत से छोड़ दिया गया। जबकि अन्यों को राजकीय प्राथमिक स्कूल मेहलचौरी में बनाये अस्थाई जेल में रखा गया है।यूकेडी के ये लोग भराड़ीसैंण (गैरसैंण )सत्र समापन पर विधायकों के घेराव के लिए निकल रहा था। अल्मोड़ा जनपद के पंडुवाखाल में भारी पुलिस बल के बीच तीखी नोंकझोंक, धक्का मुक्की के बाद पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित कार्यकर्ताओं गाड़ियों में बैठाकर हिरासत में ले लिया।

जबकि शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए उन्हें वापस चौखुटिया की ओर भेज दिया गया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया की हिरासत में लेने के बाद उन्हें चमोली जनपद के मेहलचौरी में एक प्राथमिक विद्यालय में कैदी के रूप में रखा गया। कहा प्रदेश सरकार उत्तराखंड क्रांति दल से इतनी भयभीत है कि गांधीवादी तरीके से विरोध के लिए जा रहे आंदोलनकारियों के साथ बर्बारतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। तथा कैदियों की तरह बंद कर रखा हिरासत में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी,राज्य आंदोलनकारी भगवत सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, श्याम सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, दयासागर देवतल्ला आदि शामिल हैं।