Ticker

6/recent/ticker-posts

बजट सत्र के दूसरे दिन काग्रेस ने स़ड़क से सदन तक सरकार के खिलाफ आवाज की बुलंद


Sangam Today News/-
गैरसैण/- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराडीसैंण (गैरसैण) में बजट सत्र के दूसरे दिवस मंगलवार को गत दिवस पेश बजट पर चर्चा जारी रही।लेकिन मुख्य विपक्षी दल काग्रेस का सड़क से सदन तक आवाज बुलंद रही। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में काग्रेस विधायको ने सदन में सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया। तथा जनहित के अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरजोर कोशिश की।जबकि सदन से बाहर सड़कों पर उत्तराखंड काग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने महिलाओं पर अत्याचार,बेरोजगारी भर्ती घोटाले,अंकिता भंडारी को न्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार, 
लचर ानून-व्यवस्था की स्थिति, किसान विरोधी नीतियों,मनरेगा बचाओ, व्यापारी वर्ग की समस्याओं, मानव-वन्यजीव संघर्ष से निजात, उत्तराखंड में दहाल स्वास्थ्य सेवाओं आदि को लेकर विधानसभा घेराव करने को लेकर भराडीसैंण मार्ग की ओर कूच सरकार विरोधी नारों के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस बल ने काग्रेस की भीड़ को रोकने का भरसक प्रयास किया। लेकिन इसी बीच बैरिकेडिंग का चक्रव्यूह तोड़कर कई कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ बढने लगे। पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।जिसके चलते पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक सरगर्मी तेज रही।