Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे में यात्री बस चला रहे ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद भर पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। रविवार को सोमेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन जोशी के नेतृत्व में सोमेश्वर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान के दौरान एक यात्री बस(पेसन्जर बस) को चैक किया गया। वाहन चालक उमेद राम निवासी ग्राम लोद नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस को सीज किया गया। सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से गंतव्य हेतु सुरक्षित भेजा गया है।