Sangam Today News/-
हरिद्वार/- 7मार्च शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार(उत्तराखंड) पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह हरिद्वार में
‘जन-जन की सरकार "4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्प्रतिभाग करेंगे। शाह के भब्य स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प के साथ ही हरिद्वार शहर को सजाया जा रहा है।
शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर
तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारी भलीभांति परीक्षण कर लें। उन्होंने आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये।
केंद्रीय गृह मंत्री के ये कार्यक्रम हैं प्रस्तावित
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर श्री शाह राज्य के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

