Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार,5नवनियुक्त मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


Sangam Today News/- 
देहरादून/- लंबे समय से उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर लगाये जा रहे कयासों पर अब विराम लग गया है।शुक्रवार को 05विधायकों को मंत्री पद से नवाजा गया है।लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शपथ ग्रहण समारोह में  उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रेखा आर्या, श्री गणेश जोशी , सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।जबकि कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन नो किया।