Sangam Today News/-
Almora जनपद में बकाया राजस्व की वसूली के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में एक बड़े बकायेदार की अचल संपत्ति की दूसरी नीलामी 23 मार्च 2026 को तय की गई है।एसडीएम सौम्या गर्ब्याल से मिली जानकारी के अनुसार भनोली तहसील के ग्राम कुजेली निवासी राधाकृष्ण पर आबकारी देय के रूप में करीब 5.43 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने और अवसर प्रदान करने के बावजूद भुगतान न होने पर प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी।
उपजिलाधिकारी स्तर पर की गई कार्रवाई में संबंधित भूमि को पूर्व में कुर्क किया जा चुका है। अब नियमानुसार भूमि की दूसरी नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कुल लगभग 0.178 हेक्टेयर भूमि को नीलामी के लिए चिन्हित किया गया है।
प्रशासन ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया 23 मार्च को ग्राम कुजेली में आयोजित की जाएगी, जिसमें नियमानुसार इच्छुक प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए संबंधित राजस्व अधिकारी को विक्रय अधिकारी नियुक्त किया गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व और आबकारी बकाया की वसूली के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

