Sangam Today News/-
देहरादून/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्य सेवक सदन में वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम "नारी तू नारायणी" आयोजित किया गसा।जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।इस मौके पर सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा शिक्षा, समाज सेवा,उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति, जल संरक्षण, कृषि आदि में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली उत्तराखण्ड प्रदेश की की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। महिलाओं के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद से पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है। महिलाएं, मां के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक सुख को त्यागकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाती हैं। सीएम ने कहा कि वरिष्ठ महिलाएं, परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं। उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का योगदान और भी अधिक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। हमारे प्रदेश की महिलाएं परिवार को संभालने के साथ खेत-खलिहानों को संवारती हैं। राज्य की महिलाएं कठिन परिस्थिति में भी मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उत्तराखण्ड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से इस राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है।सीएम ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा दे रही है। सरकार का संकल्प है कि उत्तराखण्ड की हर वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,
सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम "Give to Gain निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।
*इन वरिष्ठ महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित*
जनपद देहरादून से पार्वती देवी नेगी, मीना रवि, डॉ.ज्योति मरवाह, जनपद नैनीताल से धनुली नेगी, मीनू जोशी, लता हर्बोला, जनपद रुद्रप्रयाग से भादी देवी, गीता नौटियाल, रामेश्वरी भट्ट जनपद चंपावत से उर्मिला चन्द, जनपद पौड़ी गढ़वाल से डॉ. उर्मिला राणा, कमला नेगी, पार्वती देवी, जनपद अल्मोड़ा मनोरमा जोशी, हेमलता वर्मा, कामिनी कश्यप, जनपद उत्तरकाशी से सरतमा देवी, विशाला भण्डारी, शांति ठाकुर, जनपद चमोली से सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, कलावती देवी, मुन्नी देवी, जनपद बागेश्वर से नीमा दफौटी, नारायणी देवी, गंगा राम,जनपद टिहरी गढ़वाल से सोबती देवी, लता देवी, प्रभा रतूड़ी, जनपद ऊधमसिंह नगर से मीना शर्मा, आशा मुन्जाल, श इन्द्रा मिश्रा, हरिद्वार से सैयदा खातुन, बाला देवी उर्फ ब्रज किशोरी, कान्ति एवं पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ावत, शशकुलन्ता दयाल, देवकी जोशी को सम्मानित किया गया है।

