Ticker

6/recent/ticker-posts

पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों पर मारी टक्कर,स्कूटी सवार सहित 3लोग घायल


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद के थाना धौलछीना अंतर्गत बाड़ेछीना में मंगलवार शाम को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कई वाहनों पर टक्कर मार दी।इस दौरान 3लोग घायल हो गये।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंच गयी।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या यूपी 22टीए 7521 ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक 4 वाहनों पर टक्कर मार दी। जिसमें एक स्कूटी चालक सहित सड़क में पैदल जा रहे एक महिला व पुरुष भी घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी (PHC)बाड़ेछीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्कूटी सवार एवं महिला को बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा रेफर किया।पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। वाहन चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (UP) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी से पिकअप के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल हो जाना बताया गया है।