Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला पंचायत बैठक में वित्त वर्ष 2026 -27 के लिए ₹74 करोड़ का बजट हुआ पारित


Sangam Today News/- 
Almora/- जिला पंचायत अल्मोड़ा की बैठक शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, जनपद के विकास कार्यों, बजट पर चर्चा,जनहित के विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा हुयी। इस दौरान सदस्यों ने अनेकों जन मुद्दे उठाये।तथा शीघ्र समाधान की मांग की है। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया गया। बैठक में वित्त वर्ष 2026 - 27 हेतु अनुमानित 74 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत की आय में वृद्धि करने के लिए संपत्तियों के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ।जिला पंचायत की परिसंपत्तियों की सुरक्षा करने तथा उनकी तारबाड़ करने के विषय पर भी सदस्यों में सहमति बनी। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत की आय में वृद्धि के लिए परिसंपत्तियों को लीज पर दिए जाने के विषय पर भी सहमति जताई गई।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनपद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।बैठक में सीडीओ (CDO) रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बैठक में सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से आंगन लेकर उनका निदान करना सुनिश्चित करें।बैठक में विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी के अलावा जिला पंचायत सदस्यगण आदि मौजूद रहे।