Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस टीम ने कार से ढाई लाख रूपये से अधिक का गांजा बरामद कर 2तस्कर किये गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशा तस्करों के विरूद्ध सतर्क चैकिंग अभियान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जारी है। इसी क्रम में ASP हरवंश सिंह के मार्गदर्शन व CO  Ranikhet विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार  के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैण संजय जोशी ने मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार
संख्या-UK07-DG-6485 को चैक करने पर वाहन में सवार 2 युवक बिल्ला सिंह व सतीश कुमार के कब्जे से कुल 10.25 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया।दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में FIR NO- 03/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट(NDPS Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।  साथ ही प्रयुक्त वाहन को सीज किया है।पुलिस पूछताछ में मालूम पड़ा है कि 
अभियुक्तगण गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण
बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू उम्र- 33 वर्ष पुत्र बचन सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश , सतीश कुमार उम्र- 28 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह  मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश (UP) निवासी हैं। 
बरामद 10.25 ग्राम अवैध गांजा की कीमत₹ 2,56,250 बतायी गयी है। 
 पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी , हेड कानि०  शमीम अहमद,कानि० भूपेन्द्र जीना शामिल हैंं।