Sangam Today News/-
Almora कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीर ने पुलिस टीम के साथ चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री रेता, ईट सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिससे आमजन की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा था तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी।
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार नवीन सिंह मनराल के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए ₹10 हजार का चालान किया गया तथा सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा संबंधित को भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई है।एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनसुविधा,यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया है।

