Ticker

6/recent/ticker-posts

GST कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला, विजिलेंस टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा


Sangam Today News/- 
हरिद्वार में जीएसटी कार्यालय से जुड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक डाटा क्लर्क को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग को सूचना दी थी कि वर्ष 2017 के वैट (VAT) टैक्स निस्तारण के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। बताया गया कि संबंधित कंपनी पहले ही बंद हो चुकी है, इसके बावजूद टैक्स निपटान के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगी गई।
शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जीएसटी कार्यालय परिसर में ही आरोपी कर्मचारी प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी), जो डाटा क्लर्क के पद पर कार्यरत है, को कथित रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच इस पहलू पर भी केंद्रित है कि क्या यह मामला केवल एक कर्मचारी तक सीमित है या विभाग के भीतर किसी व्यापक नेटवर्क का हिस्सा है।
सतर्कता विभाग ने संकेत दिए हैं कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।