Ticker

6/recent/ticker-posts

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट


Sangam Today News/- 

मौसम विभाग ने एक बार फिर से 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 12 घंटे में एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। साथ में शीतलहर भी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। भारी बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में भी आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
   कल 27 जनवरी का मौसम : देश में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है, वहीं, अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड सहित 13 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। घर से बाहर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 27 जनवरी को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, देहरादून, चमोली, रुद्र प्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह नगर,मसूरी और बागेश्वर जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में‌ मंगलवार को 2500 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
28 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित अन्य पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। 
29 जनवरी को भी ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं।