Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री दिवंगत ब्लाक प्रमुख के पीपलपानी संस्कार में हुये शामिल


Sangam Today News/- 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत विधानसभा अंतर्गत भतरौंजखान पहुंचकर रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भाई व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैण स्व० सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में शामिल हुये। उन्होंने स्व सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।इस मौके पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा , एडीएम युक्ता मिश्र ,एसडीएम याक्षी अरोड़ा सहित अनेकों अधिकारी व सुरक्षा अधिकारी व सुरक्षा कार्मिक मौजूद रहे।