Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर आर०घोड़के (IPS) ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की।उन्होंने मीडिया से पहली प्रेस वार्ता की।उन्होंने कहा समाज व युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के जाल में फॅसे युवाओं को पुनः मुख्यधारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, जनजागरुकता अभियान चलाना एवं अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही है।

