Sangam Today News/-
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी सात दिवसीय जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
23 फरवरी:-
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
24 फरवरी:-
चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा/बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
25 और 26 फरवरी:-
पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
27 और 28 फरवरी:-
चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
1 मार्च:-
राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

