Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों रूपये लागत के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास


Sangam Today News/- 
हरिद्वार/- अगामी वर्ष 2027में हरिद्वार में कुम्भ मेला को भब्य,दिव्य आयोजित करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी क्रम में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ₹234.55करोड़ की लागत की 34प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया है।मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ मेला नियंत्रण भवन में हुये कार्यक्रम में सीएम ने घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) के कुल 7 कार्य, जिनकी लागत रु. 70.54 करोड़ है, शामिल हैं। इनमें अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास, 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण, 3 अस्थायी पुलों की स्थापना, मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य सम्मिलित हैं।सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) कुल 12 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत रु.127.23 करोड़ है। इनमें बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर के विकास संबंधी कार्य सम्मिलित हैं।पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 9 कार्यों का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत रु. 18.11 करोड़ है। इसके अंतर्गत पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल का निर्माण, 10 मीटर व्यास के 5 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 6 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत रु.18.67 करोड़ है। इनमें चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास, बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण कार्य आदि शामिल है।