Ticker

6/recent/ticker-posts

यूकेडी के पहाड़ी स्वाभिमान सम्मेलन में उमड़ी सैकड़ों की भीड़


Sangam Today News/- 
Almora/- सल्ट विधानसभा क्षेत्र के देघाट (स्याल्दे) खेल मैदान में रविवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल (UKD) ने "पहाड़ी स्वाभिमान सम्मेलन" आयोजित किया।जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन की एकता और राज्य हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन को आगामी चुनावी परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्मेलन से पूर्व देघाट बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक नारों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। रैली बाद में खेल मैदान में आयोजित सभा में परिवर्तित हो गई। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुन्दन सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई, केंद्रीय संगठन मंत्री चन्दन सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, सख्त भू-कानून, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं—पर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में यूकेडी की भूमिका ऐतिहासिक रही है और पार्टी भविष्य में भी क्षेत्रीय हितों को प्राथमिकता देगी।सम्मेलन के दौरान अनेकों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। ।कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।जिनमें पारंपरिक गीतों और पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों ने सराहा।
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे, जिससे देघाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कुल मिलाकर कार्यक्रम में लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिसे पार्टी कार्यकर्ता सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं।इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुन्दन सिंह बिष्ट, केन्द्रीय महामंत्री विजय बौडाई, इन्दर बंगारी, विजय बौडाई, केन्द्रीय संगठन मंत्री चन्दन सिंह, आशुतोष नेगी, प्रताप सिंह बसनाल, नैनीताल युवा अध्यक्ष हरीश मेवाडी, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, रानीखेत जिला अध्यक्ष जगदीश रौतेला, सुशील उनियाल, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष पूरन कठैत, पूर्व केन्द्रीय महिला अध्यक्ष कान्ता रावत, तुला सिंह तडियाल, महेश उपाध्याय,राकेश बिष्ट,बिरेन्द्र बंगारी, ललित अधिकारी, नीलम रावत, भुवन सत्यवली, हरीश रौतेला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।