Sangam Today News/-
हरिद्वार/- देव नगरी हरिद्वार में एक युवक को ससुर की बंदूक की हनक दिखाना भारी पड़ा है।पुलिस ने उसे दबौच कर सबक सिखाया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार जनपद क्षेत्र में सघन अभियान पुलिस ने चलाया है। सिडकुल एरिया में चैकिंग के दौरान एक युवक को पुलिस टीम ने बंदुक से रोका।तथा पूछताछ की।तथा मालूम पड़ा बंदूक का लाइसेंस उसके ससुर के नाम पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक युवक फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुका है। युवक बंदुक को रौब दिखाने के उद्देश्य से लेकर घूम रहा था। सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर बंदुक को जब्त कर दिया है। तथा युवक को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही बंदुक जब्त कर लाइसेंस निरस्त्रीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी (DM) हरिद्वार को भेजी है।

