Ticker

6/recent/ticker-posts

शातिर अंदाज में गांजा ले जा रहे 3 तस्कर किये गिरफ्तार,वाहन सीज


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ थाना सल्ट क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप वाहन से गांजा बरामद कर तीन नशा तस्कर गिरफ्तार किये हैं।जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह,SOG Almora प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस तथा एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन संख्या UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 3 युवकों के कब्जे से 18.350 KG (किग्रा)गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-06/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।साथ ही पिकअप को सीज किया गया।चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया।जबकि चेक करने पर एक कट्टे में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलजार 19 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी HP गोदाम टांडा थाना रामनगर जनपद नैनीताल , नासिरहुसैन 39 वर्ष पुत्र मजर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी थाना रामनगर जनपद नैनीताल तथा मौ० आजम उम्र- 25 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुस्लिम इन्टर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद (UP ) शामिल हैं।बरामद 18.350 Kg गांजा की कीमत ₹ 4लाख 58 हजार 750 आंकी गयी है।