Sangam Today News/-
Almora/- उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में भारी बारिश व बर्फबारी के चलते दिनांक 24 जनवरी को समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
जबकि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 जिलों नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।
⚠️मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

