Sangam Today News/-
SSP Almora देवेंद्र पींचा के कड़े निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुये ड्रग्स मुक्त(फ्री) देवभूमि मिशन को मूर्त रूप देने के लिए लगातार नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम में दूरस्थ थाना सल्ट के थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मरचूला-मौलेखाल -डोटियाल मोटर मार्ग पर डोटियाल के समीप यात्री प्रतिक्षालय के पास चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल UP22-BH- 5276 में सवार 2 युवकों के कब्जे से कुल 16.835 किग्रा गांजा बरामद किया।जिसकी कीमत ₹4लाख 20 हजार 875 आंकी गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु०अ०स०-2/26 धारा-8/20/60 NDPS(एन डीपीएस) एक्ट के तहत एफआईआर (FIR)पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है।कथा प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया है।गिरफ्तार मुनाजिर उम्र 39 वर्ष पुत्र तौफिक अहमद निवासी ग्राम मिलक खोद थाना स्वार जनपद रामपुर व शहनशाह उम्र 30 वर्ष जुम्मा निवासी ग्राम -मिलक खोद थाना स्वार जनपद रामपुर निवासी उत्तरप्रदेश (UP) निवासी बताये गये हैं।

