Sangam Today News/-
SSP नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत चलाये गये अभियान में जिलेभर नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार सिकंजा कसा जा रहा है।इसी क्रम में नैनीताल पुलिस ने काठगोदाम में चैकिंग के दौरान बाइक में सवार एक नशा तस्कर से कब्जे से 275gm स्मैक बरामद किया है।तथा नशा तस्कर मंजीत को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की है। बरामद स्मैक की कीमत ₹ 83लाख आंकी गयी है।

