Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन दुर्घटनाग्रस्त SDRF टीम ने रेस्क्यू कर 5लोगों की बचाई जान


Sangam Today News/- 
टिहरी/- उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत मध्य रात्रि गुल्लर के नजदीक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित गति से रेस्क्यू कर सवार सभी 5 लोगों को सकुशल बाहर निकाला है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसम्बर 2025 को मध्यरात्रि समय 1 बजकर 22 मिनट पर गुल्लर के समीप ब्यासी क्षेत्र में 1 वाहन के गहरे खाई में गिरने की सूचना SDRF(एसडीआरएफ) टीम को मिलते ही टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन थार रोड से लगभग 70 मी० गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 5 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।ये सभी लोग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी हैं।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित गति से समय पर किये गये रेस्क्यू के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।तथा 5 लोगों की जान बच गयी।