उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री धामी के निर्दशों पर लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने एक डॉक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुये पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. आभास सिंह को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।इस डॉ ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। डॉ ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई थी। रिश्वत मांगने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। जिसके बाद विजिलेंस ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। डॉक्टर को तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
