Sangam Today News/-
नैनीताल/- उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमला रूकने के नाम नहीं ले रहा है।नैनीताल जनपद के धारी तहसील अंतर्गत दीनी तल्ली गांव की एक महिला पर गुलदार ने हमला किया है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह के समय रोज की तरह हेमा देवी पत्नी गोपालसिंह जानवरों के लिए घास लेने जंगल गयी हुयी थी।मौका देखकर गुलदार ने हेमा पर हमला कर दिया। और उसे जंगल की ओर ले गया।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग,राजस्व विभाग,पुलिस टीम पहुंच गयी।टीम पहुचने से पूर्व ग्रामीणों ने खोजबीन कर काफी दूर हेमा का शव बरामद किया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी दशहत है। तथा क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है।तथा शीघ्र गुलदार से निजात दिलाने की पूरजोर मांग की है।

