कुमाऊँ मण्डल के चम्पावत जनपद अंतर्गत ड्रग्स- फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ (STF) बनबसा के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।एसटीएफ टीम ने वर्ष 2025की अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।
टीम ने नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर कड़ा प्रहार कर 3शातिर अंतर्राज्यीय तस्करों से 800gm(ग्राम) हेरोइन बरामद की है।जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹2करोड़40लाख आंकी गयी है।बताया गया है कि उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,नेपाल तक फैला नशे का बड़ा नेक्सस ध्वस्त आरोपी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी हैं और लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त थे।

