Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा अंतर्गत सांगड़ साहू ग्राम में बीते 14नवम्बर को एक महिला की गलोबंद व नकदी लूटकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुये पुलिस टीम ने संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमों ने थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग चार सौ सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया।बीते 14नवम्बर की
रात्रि सांगड़ साहू गांव की महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर गलोबन्द लूट लिया था।पुलिस को दी तहरीर के आधार पर धारा 103(1)/309(4) BNS बनाम अज्ञात FIR NO-20/2025 पंजीकृत कर थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
इस टना की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP Almora देवेन्द्र पींचा ने तत्काल सांगड़ साहू गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। फॉरेंसिक यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। हत्याकांड का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ASP)हरबन्स सिंह व CO अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी(SOG) थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
महिला का घर एकांत में होने व आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने तथा किसी व्यक्ति की मृतका व परिवार के साथ रंजिश न होने के कारण पुलिस टीम के लिये हत्या का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।
हत्या का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमों द्वारा थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया।साथ ही मुखबिर तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई गई तथा इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियो से पूछताछ कर जानकारियां जुटाई गई। तथा हत्या के खुलासे के लिए गठित की गई टीमों के प्रत्येक दिवस की कार्यवाही की समीक्षा एसएसपी द्वारा स्वयं की गयी। मैनुअल, सर्विलांस,फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन, टैक्निकल टीमों के समन्वय से दिन-रात पुलिस टीमो के संयुक्त अथक प्रयासों से अभियुक्त गोपाल सिंह को पूछताछ के लिये थाना लाया गया।जिसके कब्जे से ₹ 1लाख 20 हजार 500 बरामद हुए तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गंगा देवी की हत्या कर गलोबन्द लूटना कबूल किया गया।तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।अभियुक्त गोपाल सिंह की निशानदेही पर हल्द्वानी में सुनार की दुकान से गलोबन्द बरामद किया ।अभियुक्त गोपाल सिंह ने बताया कि वह PRD(पीआरडी) में कार्यरत है ।साथ ही गांव में और लोगों के साथ-साथ मोहन सिंह (गंगा देवी के पति) के यहां भी खेत जोतने का कार्य करता था।जिससे उसे मजदूरी के रुप में पैसे मिल जाते थे। अभियुक्त पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी,जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नही कर पा रहा था। गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था।दिनांक 14-11-2025 को गोपाल सिंह मृतका गंगा देवी के घर पहुंचा और रुपये मांगने पर गंगा देवी ने रुपये नही दिये तो गलोबन्द से उसका गला दबाकर कान के कुण्डल भी नोचने का प्रयास किया,डोरी में बधा होने के कारण नही ले पाया । गंगा देवी की सांसे रुकने के बाद गोपाल ने गलोबन्द निकालकर महिला को बेड में सुलाया और कम्बल डालकर घर को चला गया। गोपाल ने गलोबन्द को एक पत्थर के नीचे छुपा दिया था।जब पुलिस द्वारा पूछताछ की जाने लगी तो डर के कारण गलोबन्द का कुछ नही किया को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद ₹ एक लाख छब्बीस हजार में बेच दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल सिहं 40 वर्ष पुत्र स्व दीवान सिंह निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा निवासी है।हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को IG कुमाऊँ रेंज रिद्धिम अग्रवाल ने ₹15 हजार एसएसपी अल्मोड़ा ने _10 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

