Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड सरकार ने योग को लेकर की यह सराहनीय पहल


Sangam Today News/- 
Almora/-SSJ राजकीय पीजी कालेज स्याल्दे में सत्र 2025-26 से पहली बार योग कक्षायें प्रारम्भ हो गयी हैं।इस बार उत्तराखंड सरकार ने सभी महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक तैनात किये गये हैं। इसी क्रम में स्याल्दे महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के रूप में सुरेंद्र पाल को तैनात किया गया हैं ।जो महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं के साथ साथ स्थानीय लोगो को भी योगाभ्यास करायेंगे।
उत्तराखंड सरकार की यह एक अच्छी पहल हैं की योगाभ्यास का लाभ सभी क्षेत्रवासी ले सकेंगे। योग प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया की इसका लाभ स्थानीय जनता भी ले सकती है।तथा मोबाइल नंबर 8650077136 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ आभा अग्रवाल ने सभी छात्र छात्रों के साथ साथ स्थानीय जनता से योगाभ्यास का लाभ लेने की अपील की और प्राचार्य द्वारा उत्तराखंड सरकार की इस पहल की सराहना कर आभार ज्ञापित किया है।