Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीणों ने काले झंडों के साथ मौन जुलूस निकालकर दिया धरना


Sangam Today News/- 
Almora/-चौकोट संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले ऑपरेशन मूलभूत सुविधाओं के तहत स्याल्दे में 8सूत्रीय मागों को लेकर आन्दोलन 24वें दिन भी जारी है।आन्दोलनकारी नरेंद्र सिंह रावत का आमरण अनशन 8वें दिन भी यथावत है।24 वें दिन क्रमिक अनशन पूरन पालीवाल,हरीश रावत,प्रदीप कुमार आदि बैठे। मंगलवार को आन्दोलन के समर्थन में ग्रामीणों ने स्याल्दे बाजार में काले झंडों के साथ मौन जुलूस निकालकर स्याल्दे स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर रोष जताया तथा सांकेतिक मौन धरना दिया। तत्पश्चात अनशन स्थल तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।इस दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ बेहद खराब स्थिति में हैं।
 सरकार और संबंधित विभागों के जिम्मेदार मंत्री “कुंभकर्णी नींद” में सोये हुए हैं तथा आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहे। कहा है कि सरकार द्वारा आंदोलनकारियों की मांगों के समाधान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ईकूखेत सहित कई अन्य स्थानों पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस दौरान एडवोकेट राकेश बिष्ट, एडवोकेट ललित बिष्ट अध्यक्ष धनगढी पुल संघर्ष समिति सुनील टम्टा, खीमानंद जोशी,दीपा बंगारी,मनोज नेगी,दिगम्बर धौलाखंडी,जीतेन्द्र, रविंद्र नेगी, मुन्नी देवी,देवकी देवी, संजय,चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।